Holi Aayi Lyrics

नाचो, गाओ धूम मचाओ होली आई है
रंगों का त्योहार रंगीली होली आई है

पिचकारी मे रंग भर कर , डालो एक दूसरे पर
हाथों में लेकर गुलाल , मल दो सबके गालों पर

नटखट न्यारे हम बच्चों की टोली आई है
रंगों का त्योहार निराली होली आई है

नाचो गाओ धूम मचाओ होली आई है
रंगों का त्योहार रंगीली होली आई है

न गुस्सा न झगड़ा कोई,सब को दोस्त बनाना है
रूठा हो हमसे कोई तो, जाकर उसे मनाना है

खुशियों के फूलों से भर कर झोली लाई है
रंगों का त्योहार निराली होली आई है

रंगों का त्योहार निराली होली आई है
नाचो गाओ धूम मचाओ होली आई है
रंगों का त्योहार रंगीली होली आई है