Diwali Song for Kids Lyrics – Kids Song

Diwali Song for Kids – Kids Song 

SingerKids Song

Diwali Song Lyrics

आई दिवाली

आई..दिवाली…आई.. दिवाली…

दीपों का त्यौहार बड़ा
जीवन में खुशियाॅ॑ लाए।
एक बार हर साल में आता
घर – घर ज्योति जगाए।

आई..दिवाली…आई.. दिवाली…

बच्चे – बूढ़े और जवान
हर जन के मन को भाए।
राजू, बंटी और पिंकी ने
कपड़े नए सिलाए।

आई..दिवाली…आई.. दिवाली…

माता – पिता बुजुर्गों के
चरणो में शीश झुकाते।
घर में सबके रंगोली भी
मिलकर सभी सजाते।

आई..दिवाली…आई.. दिवाली…

करें लक्ष्मी माॅ॑ की पूजा
मिलती हमें मिठाई।
दीप जले हर घर – आंगन में
नई रौशनी आई।

आई..दिवाली…आई.. दिवाली…

चकरी और फुलझड़ी के संग
जलने लगे अनार।
उड़ने लगे गगन में रॉकेट
हम सब झूमे यार।

आई..दिवाली…आई.. दिवाली..